जैसा की आप जानते ही होंगे दोस्तों सर्दियों के दिन आते ही लोगों में आलसपन दिखाई देना एक आम बात है, छोटे हो या फिर बड़े सबको सर्दी के दिनों में पढ़ने का मन नहीं करता है और तो और दूसरी तरफ एग्जाम का सिलसिला शुरू होता है तो यह आलसपन दोगुना हो जाता है| आज में आपको कुछ ऐसे टिप्स बताना चाहूंगा जिनकी मदद से आप आम दिनों की तरह ही सर्दियों में भी आसानी से पढ़ सकते हैं |
1. गर्म कपड़े पहने :- सर्दी शुरू हो चुकी है , ऐसे में आपको पढाई करते समय अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए|पढ़ाई करते समय आपको कंबल और रजाई से दूरी बना लेनी ही चाहिए ताकि आप पढ़ाई पर फोकस रख सके| इसके लिए गर्म कपड़े को पहन लें और मोजे और गर्म टोपी का इस्तेमाल जरूर करें| ध्यान रहे ज्यादा कपड़े भी मत पहन लें जिससे आपके शरीर पर बोझ अधिक बढ़ जाएं और आप अपनी पढाई पर ध्यान ना लगा पाएं और आप थक कर सो जाएं|
2. बैठ कर करें पढ़ाई:- सर्दियों के मौसम में अकसर यह देखा जाता है कि स्टूडेंट्स खुद को कंफर्टेबल रखने के लिए लेटकर पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं और ऐसा करने की वजह से उनमे आलसपन और अधिक बढ़ जाता है और उन्हें नींद आ जाती है| इससे बचने के लिए आपको कुर्सी पर या फिर बेड पर बैठ कर पढ़ना चाहिए |
3. छोटे-छोटे ब्रेक के साथ पढ़ें: बहुत अधिक समय लगातार पढ़ने से थकान बढ़ जाती है और बोरिंग लगने लगता है जिसके कारण पढ़ाई में मन नहीं लगता है| इसलिए आप कोशिश करें की थोड़े-थोड़े अंतराल पर उठकर थोड़ा घूम लें| इससे आप फ्रेश और एनर्जेटिक फील करेंगे साथ ही पूरी एनर्जी के साथ दोबारा ध्यान से पढ़ाई कर सकेंगे |
4. खान-पान का रखें खास ख्याल:- सर्दियों का मौसम में सभी को गरमा-गरम खाना, खाना बहुत अधिक पसंद होता है|और अगर आप घर पर है तब तो और भी अधिक मन करता होगा| ऐसे में आप जब पढ़ाई के लिए बैठने वाले है तो कोशिश करें कि खाना अधिक मात्रा में न खाएं क्योकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको नींद आएगी और आप अपने स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे|
5. गर्म पेय पदार्थो का उपयोग करें:- आप अपने आप को फ्रेश रखने के लिए चाय और कॉफी का उपयोग पढ़ने के दौरान कर सकते हैं| अगर आप चाय- कॉफी दोनों में से कुछ नहीं पीते हैं तो, आप गर्म दूध का उपयोग भी कर सकते हैं जो कि सेहत के लिए भी काफी अच्छा साबित होगा |
6. टाइम टेबल का रखें खास ख्याल: अगर एग्जाम सर पर हो तो आप अपने लिए एक टाइम टेबल बना लेना चाहिए और इसको फॉलो भी करना चाहिए | सुबह जल्दी उठने में आलस ना करें और कोशिश करें कि सुबह का समय अपने पढ़ाई को जरूर दे| ऐसा माना जाता है की सुबह का समय पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा होता है और सुबह के समय की गई पढ़ाई को आप लम्बे समय तक याद रख पाएंगे जिससे आप एग्जाम में उसे भूलेंगे नहीं|
7. गेम्स जरूर खेलें:- पढ़ाई के साथ गेम्स भी बहुत अधिक आवश्यक है क्योकि अगर आप यह सोचते हैं कि एग्जाम के समय खेलने से आपका टाइम बर्बाद होगा तो आप गलत हैं, खुद को रिफ्रेश करने के लिए आप बैडमिंटन, चेस खेल कर खुद को चार्ज रख सकते हैं|ऐसा करने से आप बोर भी नहीं होंगे और आप अपनी स्टडी को और अधिक मन लगाकर कर पाएंगे |

दोस्तों ये थे कुछ खास टिप्स जिनमे हमने जाना की आप सर्दियों में पढाई कैसे कर सकते है| आशा करता हूँ इस ब्लॉग से आपको सर्दियों में पढ़ाई करने में मदद मिलेगी |

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.