आज के इस कॉम्पीटीशन के दौर में हर व्यक्ति आगे बढ़ने की इक्छा रखता है| छोटी उम्र में ही प्रत्येक युवा कुछ नया करना चाहता है। जब हम विद्यार्थी होते है तब हमें नया सीखने और कुछ अलग करने का समय भी मिलता है। आज की युवा पीढ़ी केवल किताबो में बंध कर नहीं रहना चाहती अपितु वह पढाई के साथ-साथ कुछ करना भी चाहती है |अतः इनके सपने खुले आसमान में पंख फैलाने को आतुर रहते हैं| इसलिए ये रोज़ पढ़ाई के साथ-साथ नए विकल्पों को तलाश करते रहते हैं|
यह विकल्प न केवल इनकी सोचने की क्षमता को और बढ़ावा देते है , परंतु कमाने का साधन भी प्राप्त करने वाले होते हैं| कम में ही कुछ नया करना और कमाने का जुनून होने का एक महत्त्वपूर्ण कारण किसी पर निर्भर न रहना है| आज की पीढ़ी अपनी दिनचर्या में आने वाली छोटी-मोटी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर नही रहना चाहती| इस कारण के सिवा कुछ अन्य कारण ये भी हो सकते है जैसे कि आर्थिक रूप से परिवार की सहायता करना, आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करना आदि |
सबसे पहले आपको पढाई के बाद खली समय को तलाश करना होगा क्योकि आपका महत्वपूर्ण फोकस पढाई करना है और साथ में यह ध्यम भी रखना होगा की आपकी पढाई के लिए समय काम न पड़े|खली समय में साइड मनी कमाने के लिए आपको सुबह या शाम के समय को चुनना अच्छा होगा| या फिर आप अवकाश वाले दिन भी ये कार्य कर सकते है |
1) विद्यालय/ कॉलेज के बाद के समय में अपने से विद्यार्थियों को ट्यूशन दे सकते है | ये सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है| क्योंकि ऐसा करने से न केवल आप अपनी आर्थिक समस्या सुलझा सकते है, परंतु आप अपने दिमाग का सही उपयोग भी कर रहे हैं| न केवल आप अपनी कक्षा का ज्ञान अर्जित कर रहे है, अपितु अपने से छोटी कक्षाओं की पढ़ाई का भी ज्ञान पुनः प्राप्त कर रहे हैं| अक्सर लोग खुद पढ़ लेते है, लेकिन दूसरे को पढ़ाने में कठिनाई महसूस करते है| इस प्रकार ये विकल्प अपनाने से आपको अपनी पढ़ाने की क्षमता का भी ज्ञान हो जायेगा|
2) इन्टरनेट – इन्टरनेट कई ओर माध्यमों से भी आपकी सहायता कर सकता है| इंटरनेट पर कुछ वेबसाइटस पर छोटे- छोटे प्रोजेक्ट्स आते है जो आपको दी हुई अवधि में पूर्ण करने होते हैं| आप अपनी सोच, समय और काबिलियत के हिसाब से मन चाहा काम चुन सकतें हैं|इसमें कार्य जैसे – निबंध लिखना, पेंटिंग या चिन्ह (‘लोगो’) बनाना, किसी विषय पर लेख लिखना, इत्यादि शामिल है|
3) कुछ कॉलेज व स्कूल अपनी ही कैंपस में पार्ट-टाइम नौकरियां देते हैं, जैसे लैब-असिस्टेंट, लाइब्रेरी-प्रबंधक, इत्यादि| इस प्रकार आप अपने कॉलेज/विद्यालय में रह के ही ये कार्य भी कर सकतें हैं और साथ में एक अच्छा अनुभव भी प्राप्त कर सकते है |
4) आप छोटे बच्चों के प्रोजेक्ट्स,
मॉडल्स, चार्ट्स इत्यादि में गॉइड कर के भी आप अच्छी कमाई कर सकतें हैं| स्कूल में बच्चों को अब पढाई के अलावा अन्य चीज़े (जैसे कि क्राफ्ट) सिखाई जाती है | अब होता यह है कि अगर माता और पिता दोनों नौकरी पर जा रहे हो तो वे इन सब चीजों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं | आप ऐसे बच्चो की सहायता कर सकते है और खुद के लिए कुछ पैसे भी कमा सकते है |
5)सोशल मीडिया के बढ़ते असर को देखते हुए कॉरपोरेट कंपनियां, पॉलिटीशियन, सरकारी महकमों आदि में सोशल मीडिया मैनेज करने वालों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसमें वैसे लोगों की मांग बढ़ी है, जिसको फेसबुक, ट्विटर,
लिंक्गइन,
यूटूब आदि की समझ हो और इसको अच्छे से मैनेज करने की क्षमता रखते हों। अगर, आप कॉलेज स्टूडेंट हैं तो इस काम को पढ़ाई के साथ बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए कोई एक्सट्रा नॉलेज या स्पेस की जरूर नहीं होगी।
6) ढेरों प्रदर्शनियाँ रोज़ शहर के अलग अलग भागों में लगी होती हैं| इन में काम करने के लिए लड़के-लड़कियों की जरूरत हमेशा रहती है और काम कुछ ख़ास नहीं होता| आपको वालंटियर बन के अलग अलग कम्पनीज के स्टाल में ग्राहकों से बात-चीत करनी होती है| कुछ घंटों की मेहनत और अच्छी पॉकेट मनी कमाई जा सकती है! वो भी महीने के कुछ ही दिन!
7) आज फोटोग्राफी में भी एक अच्छा करियर बनाया जा सकता है , यह तेजी से उभरने वाला करियर विकल्प है| आप ऑफ़लाइन के साथ ऑनलाइन फोटोग्राफी के माध्यम से भी खुद को प्रमोट कर सकते है और अच्छी कमाई कर सकते है |
8) आज के इस कॉम्पीटीशन के दौर में ज्यादातर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को लॉच करने से पहले
ऑनलाइन रिसर्च करवाती है। इसके अलावा कॉलेज भी अलग-अलग टॉपिक्स पर रिसर्च करवाते है। हलाकि इस फील्ड में काम करने के लिए आपके पास पहले से थोड़ा-बहुत अनुभव होना
चाहिए। ऑनलाइन रिसर्चर के तौर पर आप महीने में 15 से 20
हज़ार रुपये कमा सकते है |
आशा करता हूँ आज का ये ब्लॉग आपके लिए मददगार साबित होगा और आप पढाई के साथ-साथ कुछ कमाई भी कर पाएंगे| तो चुनिए अपना कोई भी विकल्प और पैसे के साथ साथ अनुभव भी प्राप्त कीजिये| आखिर किताबों के बाहर भी तो एक नई दुनिया है |

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.